The burning car: जब सड़क पर दौड़ती कार में लगी आग, धूं धूं कर जली

The burning car: जब सड़क पर दौड़ती कार में लगी आग, धूं धूं कर जली

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

ग्वालियर में बीती देर रात सड़क पर दौड़ती एक कार में आग लग गई। लेकिन अच्छी बात ये रही कि समय रहते कार में दोनों युवक निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार शहर के रेस कोर्स रोड(मेला रोड) पर बीती देर रात एक मारुति स्विफ्ट कार MP 07 CC 3705= जा रही थी जिसे शहर के व्यापारी एवं लोहिया बाजार व्यवसाई संघ के अध्यक्ष संजय कठठल का भतीजा संकेत चला रहा था गाड़ी में उसके साथ उसका दोस्त भी था। गाड़ी सामान्य रफ्तार में थी कि अचानक उसमें से चिंगारी उठी और धुँआ निकलने लगा। अनहोनी का आभास होते ही संकेत ने गाड़ी रोकी और दोनों युवक गाड़ी से उतर गए। जैसे ही दोनों गाड़ी से उतरे गाड़ी में तेज लपटें निकलने लगीं और वो धूं धूं कर जलने लगी। आग लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिसने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाया। अच्छी बात ये रही कि समय रहते युवकों ने समझ दारी दिखाई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews