ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, ब्याज पर चलाता था ठगी का पैसा

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, ब्याज पर चलाता था ठगी का पैसा

ग्वालियर,अतुल सक्सेना

ATM बूथ पर शहर के लोगों के साथ ठगी की बढ़ती वारदातों के बाद सक्रिय हुई साइबर सेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 18 ATM कार्ड, तीन लाख रुपये और मोबाइल फोन मिला है। आरोपी नशा करने और जुआ खेलने का शौकीन है वो ठगी के पैसों को ब्याज पर चलाता है।

ग्वालियर की साइबर सेल पुलिस को रक्षाबंधन वाले दिन एक शिकायत मिली कि एक सीनियर सिटीजन के साथ किसी ने ATM कार्ड बदलकर 1 लाख 20 हजार रुपये की ठगी की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाई क्योंकि उसके पास पहले भी शिकायत आई थी कि कुछ लोग ATM बूथ पर मदद के नाम पर पिन देख लेते हैं और कार्ड बदल लेते हैं। इनका निशाना सीनियर सिटीजन और ऐसे लोग होते हैं जिन्हें ATM चलाने में कठिनाई होती है। एसपी साइबर सेल सुधीर अग्रवाल के मुताबिक शिकायत के बाद तत्काल एक टीम बनाई गई और घटना कि तस्दीक शुरू की गई तो पता चला कि आरोपी ने सीनियर सिटीजन श्री गर्ग के कार्ड से कुछ पैसे ATM से तो कुछ पैसे पेट्रोल पंप की POS मशीन से कैश कराये। चूंकि POS मशीन से बड़ा एमाउंट कैश किया गया तो पुलिस को कुछ क्लू मिला और आरोपी अश्विनी दुबे तक पहुँच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अश्विनी के कब्जे से 18 ATM कार्ड और बैंकों के चैक, मोबाइल फोन और 3 लाख 13 हजार रुपये बरामद किए। आरोपी जुआ खेलने और स्मैक का नशा करने का शौकीन है और इसी की पूर्ति के लिये ये लोगों को ठगता है। आरोपी बहुत शातिर है, जितने पैसे की इसे जरूत होती है उतना अपने पास रखता है बाकी पैसा नशेड़ियों और जुआरियों को ब्याज कर चलाता है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं ये किसी गिरोह से कनेक्ट तो नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews