नाबालिग को भगा ले जाने वाला पहुंचा जेल, कोर्ट ने तलब की मेडिकल रिपोर्ट

नाबालिग को भगा ले जाने वाला पहुंचा जेल, कोर्ट ने तलब की मेडिकल रिपोर्ट

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

तीन महीने पहले नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले युवक को अशोकनगर पुलिस ने नाबालिग सहित गिरफ्तार कर ग्वालियर हाईकोर्ट में पेश किया। नाबालिग गर्भवती है इसलिए कोर्ट ने उसकी मेडिकल रिपोर्ट मांगी है । पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया और नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार अशोक नगर में रहने वाली 16 साल की नाबालिग तीन महीने पहले पिछले साल अचानक गायब हो गई थी। उसके पिता ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई थी जिसके बाद अशोकनगर की कचनार थाना पुलिस ने लड़की को उसके प्रेमी सहित गिरफ्तार कर ग्वालियर हाई कोर्ट में पेश किया। प्रेमी रोहित धाकड़ को कोर्ट ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में जेल भेज दिया है। लड़की ने खुद को तीन महीने की गर्भवती और बालिग बताया है जिसके बाद कोर्ट ने उसकी मेडिकल रिपोर्ट 12 फरवरी तक तलब की है। चूंकि नाबालिग ने अपने पिता के साथ जाने से इंकार कर दिया और वो अपने बालिग होने संबंधी कोई भी दस्तावेज कोर्ट में पेश नहीं कर सकी इसलिए उसे कोर्ट के निर्देश पर सब वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। वहीं आरोपी प्रेमी रोहित धाकड़ को जेल भेज दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews