बनना चाहता था पुलिस, अवैध हथियारों के साथ रंगदारी दिखाने के शौक ने पहुंचा दिया जेल   

पुलिस ने जब हथियार के बारे में पूछा तो पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने खेत में छिपाए हथियार बता दिए।
Police Station Utila Gwalior

Gwalior News : शहर के पिकनिक स्पॉट पर हथियार दिखाकर रंगबाजी दिखाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है , युवक के कब्जे से पुलिस ने एक अधिया और एक कट्टा जिन्दा राउंड के साथ जब्त किये हैं, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो पुलिस बनना चाहता था और इसलिए लोगों से रौब गांठता था।

उटीला थाना क्षेत्र में भदावना झरना बहता है यहाँ शहर और इसके आसपास के लोग पिकनिक मनाने आते हैं, पुलिस को सूचना मिली थी कि यहाँ एक युवक अवैध हथियार दिखकर रंगबाजी कर रहा है, लोगों को डरा धमका रहा है, सूचना मिलते ही उटीला थाना पुलिस भदावना झरने पर पहुंची तो बदमाश पुलिस को देखकर वो ज्वार के खेत की तरफ भाग गया और उसमें छिप गया।

पुलिस को देखकर खेत में छिपा बदमाश गिरफ्तार 

पुलिस भी बदमाश की तलाश में खेत में घुस गई और फिर एक जगह बदमाश छिपा हुआ मिल गया, पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सत्यम शर्मा निवासी बंधा गाँव थाना उटीला बताया, पुलिस ने जब हथियार के बारे में पूछा तो पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने खेत में छिपाए हथियार बता दिए।

पुलिस बनना चाहता था पहुंच गया जेल 

एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि आरोपी सत्यम शर्मा के पास से एक अधिया और एक कट्टा मिला है साथ में ज़िंदा राउंड मिले हैं, पूछताछ में उसने बताया कि वो पुलिस में जाना चाहता है और उस्की तैयारी भी कर रहा है लेकिन रंगदारी करना उसका शौक है, पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews