विधायक ने पार्षद पद के दावेदारों को दी नसीहत, ये समय जनसेवक कहलाने का नहीं सेवा करने का

प्रवीण पाठक

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कोरोना महामारी में मरीजों की मदद के लिए आगे आने से बच रहे नेताओं को अब बड़े नेता नसीहत दे रहे हैं। कांग्रेस विधायक ने पार्षद पद के दावेदारों को नसीहत देते हुए अपील की है कि ये समय केवल जनसेवक कहलाने का नहीं है सेवा करने का है। यदि इस संकटकाल में घर बैठे रहना ही पसंद कर रहे है तो पार्षद चुनाव में मुझे सिफारिश की अपेक्षा छोड़ दें।

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने गुरुवार को एक अपील जारी की है। इस अपील में विधायक प्रवीण पाठक ने उनकी विधानसभा में पार्षद पद के दावेदारों को नसीहत भी दी है। विधायक प्रवीण पाठक का कहना है कि ये समय संकट का समय है, ईस संकट के समय में पूरे जी जान से, निस्वार्थ भाव क्षेत्र की जनता की सेवा में जुट जाएं। आज जन सामान्य को हमारी जरूरत है इसलिए अपने आपको जनता की सेवा में झोंक दें।

विधायक प्रवीण पाठक ने अपील में आगे कहा कि ये समय सिर्फ जनसेवक कहलाने का नहीं है जन सेवा करने का है। मैं ऐसे किसी भी व्यक्ति का समर्थन नहीं करूँगा जो इस संकट काल में कोरोना से जूझती जनता की सेवा से खुद को दूर रखकर घर पर बैठा है। यदि कोई व्यक्ति निजी कारण या स्वास्थ्य कारण से घर पर है तो मुझे सूचित करे लेकिन भविष्य में टिकट वितरण के समय मैं ऐसी किसी भी बता को स्वीकार नहीं करूँगा। यदि जनसेवा की भावना के साथ राजनीति में आना चाहते हैं तो अपनी सामर्थ्य के अनुसार जनता की सेवा का धर्म निभाएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews