महाराज की ये टीम “नर सेवा ही नारायण सेवा” को मानती है मूल मंत्र, 71 दिन से जारी है सेवा अभियान

महाराज की ये टीम “नर सेवा ही नारायण सेवा” को मानती है मूल मंत्र, 71 दिन से जारी है सेवा अभियान

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| कोरोना महामारी (Corona) के आने के बाद शुरुआती दौर में समाज सेवकों की भीड़ अचानक से निकली और अखबारों से लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर फोटो और खबरों के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया और लॉक डाउन बढ़ता गया, लोगों की समाज सेवा का जोश ठंडा पड़ गया। कुछ लोग ही ऐसे बचे जो निस्वार्थ सेवा कर रहे थे जिनका अभियान लगातार 71दिन से जारी है।

ग्वालियर जिले (Gwalior District) में राजनेताओं से लेकर सामाजिक संगठनों और निजी स्तर पर लोगों ने लॉक डाउन में परेशान लोगों की बढ़ चढ़ कर मदद की। किसी ने कच्चा राशन दिया तो किसी ने पका हुआ भोजन लोगों को खिलाया, किसी ने मास्क और सेनेटाइजर बांटे तो किसी ने सेनेटरी नैपकिंस बांटे लेकिन इनमें से अधिकांश लोग ऐसे रहे जिन्होंने एक निश्चित अवधि तक ये समाज सेवा की और उसके बाद विराम लगा दिया लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना आदर्श मनाने वाले सत्येंद्र शर्मा और उनकी टीम का सेवा अभियान लगातार 71 वे दिन भी जारी है।

सत्येंद्र शर्मा और उनके साथियों की टीम समस्या आपकी संघर्ष हमारा बैनर तले नर सेवा ही नारायण सेवा है की भावना से ओतप्रोत होकर मानवसेवा कर रहे हैं। कोरोना महामारी में लॉक डाउन के चलते काम धंधे बंद हो जाने से परेशान लोगों, गरीब, मजदूर, बेसहारा लोगों के लिए सतेंद्र शर्मा की टीम लगातार 71 दिनों से काम कर रही है। ये लोग शहर की अलग अलग बस्तियों में जा रहे हैं और सूखा राशन, भोजन, मास्क, सेनेटाइजर आदि बांट रहे हैं। इनकी टीम में शामिल जोश से भरे युवा निस्वार्थ भाव से सेवा में जुटे हैं। खास बात ये है कि लगातार 71 दिनों से जारी सेवा अभियान के लिए जो खर्च अब तक आया है उसका भार ये सभी खुद मिल जुलकर उठा रहे हैं इन लोगों ने किसी से चंदा नहीं किया। टीम लीडर सत्येंद्र शर्मा ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से कहा कि ये सब हमारे प्रेरणा स्रोत महराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का आशीर्वाद है । जब वो स्वयं को जन सेवक मानते है और जनता की सेवा के लिए बड़े से बड़ा त्याग कर सकते हैं तो हैं लोग तो कुछ भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सनातन धर्म में कहा जाता है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है । तो हम सब प्रभु की सेवा कर रहे हैं। सत्येन्द्र शर्मा के साथ उनकी टीम में समस्या आपकी संघर्ष हमारा संगठन के महामंत्री रवि शर्मा, उपाध्यक्ष पुनीत संगठन महामंत्री अभिषेक सिंघल, महामंत्री गौरव शर्मा, जिला सचिव रजत सवीता,मनोज शर्मा मोनू, अजय सोनी, शर्मा, वार्ड अध्यक्ष आकाश कुशवाह,राहुल पटेल, सुधीर गुप्ता आदि युवा साथी सहयोग कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews