कनपटी पर कट्टा अड़ाकर आत्महत्या की धमकी देना पड़ा भारी, गिरफ्तार

कनपटी पर कट्टा अड़ाकर आत्महत्या की धमकी देना पड़ा भारी, गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कनपटी पर लोडेड कट्टा अड़ाकर आत्महत्या (Suicide) की धमकी देना एक युवक को भारी पड़ गया।  युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल की थी।  वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंची और पुलिस ने युवक को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया।

हजीरा थाना क्षेत्र के न्यूज़ रेशम मिल क्षेत्र में रहने वाले युवक अमित सिंह चौहान उर्फ चिक्की ने बीती रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। शराब के नशे में उसने कनपटी पर लोडेड कट्टा अड़ाया और कुछ लोगों के नाम लेते हुए एक वीडियो बनाया और अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट कर दिया।  वीडियो में अमित पैसों के लेनदेन की बात भी करता दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें – लॉकडाउन में बाहर खाने के लिए निकाला गजब का जुगाड़, देखिये वीडियो

वायरल वीडियो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा एसपी अमित सांघी (SP Amit Sanghi) ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य)  पंकज पांडेय व नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा रवि भदौरिया को युवक का पता लगाने के निर्देश दिए।  वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश मिलते ही हजीरा थाना ग्वालियर टी आई आलोक सिंह परिहार ने टीम बनाकर युवक की तलाश करने भेजा।

ये भी पढ़ें – 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरु होने से पहले सीएम शिवराज सिंह का बड़ा बयान

मुखबिर ने वीडियो हजीरा थाने के एएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान को भेजा। शनिवार को हजीरा थाने की टीम को युवक के इंटक मैदान हजीरा पर होने का पता चला।  पुलिस ने युवक अमित सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस को अमित के कब्जे से एक देशी कट्टा व एक जिंदा राउंड जब्त किया। पुलिस ने अमित सिंह चौहान के खिलाफ धारा 25 /27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया कर लिया

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews