अनाधिकृत रूप से ऑटो में गैस भरने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Three-accused-arrested-for-unauthorized-auto-filling-gas

जबलपुर| शहर में लंबे समय से घरेलू सिलेंडर से ऑटो में गैस भरने का गोरखधंधा चल रहा है।खास बात ये है कि ज्यादातर थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी भी रहती है पर कही न कही चंद पैसे लेकर पॉलिसकर्मी भी खुले आम इस धंधे को अनुमति दे देते है।पर हाल ही में जबलपुर एसपी अमित सिंह ने सख्त कार्यवाही के निर्देश इस और जारी किए जिसके बाद आज हनुमाताल थाना पुलिस ने सिंधी कैम्प में छापा मार कार्यवाही करते हुए ऑटो में गैस भरते हुए तीन आरोपियो को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।पुलिस गिरफ्त में आरोपियो के नाम शहरुख खान,सुरेश कुमार और मोहम्मद मुईनुद्दीन है जो कि लंबे समय से अनधिकृत रूप से ऑटो में गैस भर रहे थे।आज एसपी अमित सिंह को जानकारी लगी कि सिंघी कैम्प के पास अवैध तरीके से ऑटो में घरेलू सिलेंडर से गैस भरी जा रही है जिसके बाद उन्होंने कार्यवाही के लिए हनुमाताल थाना पुलिस को निर्देश दिया।मौके पर पहुँची पुलिस ने कई लाल रंग के घरेलू गैस सिलेंडर सहित गैस भरने की मशीन और तौल मशीन भी जप्त किये है।फिलहाल एसपी अमित सिंह के निर्देश पर हुई इस कार्यवाही के बाद से ऑटो चालक सहित अवैध गैस भरने  वालो में हड़कंप मच गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews