9 साल से फरार लूट और डकैती के तीन आरोपियों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

9 साल से फरार लूट और डकैती के तीन आरोपियों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर । गुना  में लगभग 9 साल पहले लूट और डकैती कर फरार इनामी तीन बदमाशों को ग्वालियर एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। तीनों  पर पुलिस ने 10 – 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।  एसटीएफ प्रभारी चेतन सिंह बैस के मुताबिक एसपी एसटीएफ अमित सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी  कि तीन बदमाश मेला ग्राउंड के पास किसी वारदात की नीयत से पहुंचे है । मुखबिर की सूचना के बाद एसटीएफ ने तीन अलग अलग टीम बनाकर बदमाशों को मेला ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।   श्री बैस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी  धर्मवीर सिंह चौहान,सतीश सिकरवार और धर्मेंद्र सिंह पर पुलिस ने दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। बदमाशों पर लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश मुरैना जिले के रहने वाले हैं जो 9 साल से फरार चल रहे थे। गुना पुलिस को भी इन तीनों बदमाशों की तलाश है। 2011 में तीनों बदमाशों ने गुना जिले में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उनका कहना है कि आरोपियों को पूछ ताछ के लिए गुना पुलिस को सौंपा जायेगा ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews