यूपी के तीन तस्कर ओडिशा से ट्रक में छिपाकर ला रहे थे 3 लाख का गांजा, ग्वालियर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime Branch Gwalior

Gwalior News : लोकसभा चुनाव और होली को देखते हुए एक्स्ट्रा अलर्ट ग्वालियर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, पुलिस ने ओडिशा से लकड़ी की बल्लियों से भरे ट्रक में गांजा छिपाकर निकले एक ट्रक को पकड़ा है,जब्त गांजे की कीमत 3 लाख रुपये है पुलिस ने ट्रक के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, तस्कर उत्तर प्रदेश के रहने वाले है, पुलिस पता लगा रही है कि ये गांजा कहाँ सप्लाई करने जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक एसपी धर्मवीर सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लकड़ी की बल्लियों से भरा एक ट्रक ग्वालियर की तरफ आ रहा है, एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम षियाज़ केएम को क्राइम ब्रांच और महाराजपुरा थाने की संयुक्त टीम बनाकर इसकी तस्दीक कर पकड़ने के निर्देश दिए।

लकड़ी की बल्लियों से भरे ट्रक में छिपा था गांजा

एडिशनल एसपी ने क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी और महाराजपुरा थाना प्रभारी को एक्शन लेने के निर्देश दिए, संयुक्त टीम ने महाराजपुरा क्षेत्र में बरेठा चौकी के सामने ग्वालियर भिण्ड रोड पर बने चेकिंग प्वाइण्ट पर वाहनों की चैकिंग शुरू की। चैकिंग के दौरान नेशनल हाइवे 44 की तरफ से एक ट्रक आता दिखा, चैकिंग प्वाइंट देखकर ट्रक चालक ने अचानक से अपने ट्रक को बैक कर वापस ले जाने का प्रयास किया, संदेह होने पर पुलिस फोर्स की मदद से ट्रक को घेर कर रुकवाया गया तो उसमें लकड़ियों की बल्लियां भरी हुई थी।

ड्राइवर सहित तीन गिरफ्तार, तीनों यूपी के रहने वाले 

पुलिस ने ट्रक चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रवि पुत्र भूरे खान निवासी ग्राम कासिमपुर तहसील खेरागढ़ थाना जगनेर जिला आगरा का होना बताया व ट्रक में ड्रायवर के साथ बैठे अन्य दो व्यक्तियों के नाम पते पूछे तो उन्होंने अपने-अपने नाम राहुल शर्मा पुत्र प्रकाश शर्मा निवासी ग्राम कासिमपुर तहसील खेरागढ़ थाना जगनेर जिला आगरा एवं अफसर अली पुत्र शाविर अली निवासी ग्राम कासिमपुर तहसील खेरागढ़ थाना जगनेर जिला आगरा का होना बताया।

ट्रक के केबिन में पीछे वाली सीट में छिपा था 3 लाख का गांजा 

पुलिस टीम द्वारा ट्रक क्रमांक RJ-11-GC-7606 को चेक किया गया तो ट्रक के केबिन में पीछे वाली सीट के नीचे बॉक्स में खाकी कलर के टैप से लिपटे 06 पैकेट मिले, जिन्हें खोलकर देखा गया तो उनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ था। तौल कराने पर सभी 06 पैकेटों में कुल 30.845 किलोग्राम गांजा मिला जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया , जब्त गांजे की कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज  तीनों को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे थे। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये गांजा कहाँ सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक भी जब्त कर लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews