Gwalior News : तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल और चोरी की दो बाइक बरामद

भोपाल में नशे के लिए मंदिरों से एंटिक समान चुराने वाली महिला चोर गिरफ्तार

Gwalior News: ग्वालियर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, गिरफ्तार बदमाश नकबजनी और वाहन चोरी जैसी वारदात करने में माहिर हैं, पुलिस ने इनके कब्जे से बीती रात एक घर में की चोरी का सामान बरामद किया है। साथ ही चोरी की दो मोटर साइकिल बरामद की है।

पुलिस के बताया कि थाना झांसी रोड क्षेत्र की श्री राम कॉलोनी के एक घर में बीती रात चोरी हुई थी, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी बीच एसपी को सूचना मिली कि चोरी के आरोपी सिंधिया नगर में देखे गये हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने एडिशनल एसपी राजेश डण्डोतिया को थाना झांसीरोड पुलिस की टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कराकर उक्त शातिर नकबजनों को पकड़े हेतु निर्देशित किया।

पुलिस ने बरामद की दो बाइक

एडिशनल एसपी के निर्देश टी आई थाना झांसीरोड शैलेन्द्र भार्गव थाने के फोर्स के साथ सिंधिया नगर पहुंची तो वहां तीन संदिग्ध युवक मोटर सायकिल लिए खड़े दिखे, पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध युवकों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क खड़ी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही धरदबोचा।

पूछताछ करने पर एक नकबजन ने द्वारा 28/29 अप्रैल की दरमियानी रात श्रीराम कालोनी में स्थित एक घर में चोरी करना स्वीकार किया । पुलिस ने पकड़े गये शातिर नकबजन की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किये दो फोटो कैमरे, एक मोबाइल फोन और नगदी बरामद कर ली, शातिर नकबजन द्वारा की गई चोरी की सारी घटना सीसीटीव्ही में रिकॉर्ड हो गई थी।

चोरों के पास से बरामद हुआ कैमरा और मोबाइल फोन

पकड़े गए मिले दो अन्य संदिग्धों से पूछताछ करने पर वे वाहन चोर निकले और उनके पास से पुलिस द्वारा चोरी की दो मोटर सायकिल को बरामद किया गया। बरामद मोटर सायकिल में से एक मोटर सायकिल इनके द्वारा दिनांक 06 फरवरी को माढ़रे की माता के नीचे दशहरा मैदान के पास से चुराई थी जिस रिपोर्ट थाना झांसीरोड में दर्ज है। पकड़े गये तीनों शातिर चोरों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews