डबरा के सिमरिया में धमाके की गूंज से दहला इलाका, तीन महिलाएं गंभीर घायल

Dabra Blast fireworks

डबरा, सलिल श्रीवास्तव| डबरा (Dabra) के सिमरिया गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक मकान में धमाके की गूंज के साथ मोहल्ला दहल गया| धमाके की आवाज के साथ लोग उस मकान पर पहुंचे तो देखा तीन महिलायें गंभीर घायल हो गई थी जिन्हें तत्काल इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया यह धमाका (Blast) आतिशबाजी (Fireworks) में हुआ था| जिसका निर्माण इस मकान में किया जा रहा था |

घटना कासिम खान के घर में घटी। बता दें कि डबरा के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिमरिया गांव में अधिकांश मुस्लिम परिवार आतिशबाजी निर्माण का कार्य करते हैं | दीपावली आने को है यही कारण है कि एक बार फिर से आतिशबाजी निर्माण के कार्य ने जोर पकड़ लिया है | जिस मकान में विस्फोट हुआ है वह कासिम खान का बताया जा रहा है| विस्फोट इतना बड़ा था कि मकान की पटिया धराशाई होकर जमीन पर गिर पड़ी | जिसमें 3 महिलाओं सलमा,रूक्सार और आफ़रीन के घायल होने की खबर आ रही है|

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे पर तब तक घर के अन्य सदस्य घायलों को लेकर समुचित उपचार के लिए ग्वालियर ले जा चुके थे | बताया जा रहा है कि सभी को ग्वालियर में भर्ती करा दिया गया है| पुलिस के पहुंचने पर उन्हें मकान पर कोई भी नहीं मिला सबसे बड़ी बात है कि यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब सिमरिया गांव में इस तरीके का विस्फोट हुआ हो|

इससे पूर्व भी यहां इस तरीके की घटनाएं हो चुकी है फिर भी प्रशासनिक अधिकारी हर बार सिर्फ दीपावली के अवसर पर अपनी खानापूर्ति करते हैं फ़िलहाल इस घटना से प्रशासन को सबक लेते हुए गांव में जो अन्य लोग आतिशबाजी निर्माण का कार्य करते हैं उनके घरों की तलाशी लेनी चाहिए और साफ तौर पर समझाइश देनी चाहिए नहीं तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है जिसमें कई लोगों की जान जा सकती है जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews