नदी में नहाते समय तीन युवाओं की मौत, पीड़ित परिवारों को 4 लाख रुपये की सहायता

सिंगरौली

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

सावन सोमवार पर जिले के भितरवार तहसील में स्थित धूमेश्वर मंदिर के दर्शन करने गए तीन नवयुवको की मंदिर के पास बहने वाली सिंध नदी में नहाते समय मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से 4–4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने घटना के संबंध में बताया है कि भितरवार तहसील में धूमेश्वर मंदिर के पास नदी में नहाते समय तीन युवाओं के डूबने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एनडीआरएफ टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे और तीनों युवाओं के शव निकाल लिए गए हैं। इस घटना में मृत हुए तीनों युवाओं के परिजनों को 4 – 4 लाख रूपए की सहायता प्रदान की जायेगी। तीनों युवा ग्वालियर के चंद्रबदनी नाका निवासी हैं। जिन युवाओं की मृत्यु हुई है उसमें हैप्पी शर्मा 20 साल, दीपक प्रजापति 21 साल और विशाल चौरसिया 20 साल शामिल हैं। एसडीएम भितरवार अश्विनी रावत ने बताया कि शाम को नदी में नहाते समय युवकों के डूबने की सूचना स्थानीय लोगों से प्राप्त होने पर तत्काल प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी एनडीआरएस टीम को लेकर मौके पर पहुँचे और तीनों युवाओं के शव निकाल लिए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews