“रविवार” को टोटल लॉकडाउन के आदेश, लेकिन खुला रहेगा बहुत कुछ

“रविवार” को टोटल लॉकडाउन के आदेश, लेकिन खुला रहेगा बहुत कुछ

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| कोरोना महामारी (Corona) के चलते जारी लॉकडाउन (Lockdown) में जिला प्रशासन धीरे धीरे छूट देता जा रहा है। जिले के हालात की समीक्षा के बाद और राज्य शासन से अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने रविवार को पूर्ण लॉक डाउन के आदेश जारी किये हैं लेकिन मजेदार बात ये है कि इसी आदेश में बहुत से प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति भी दी गई है।

भोपाल (Bhopal) की तर्ज पर ग्वालियर (Gwalior) में भी शनिवार और रविवार को दो दिन टोटल लॉक डाउन (Total Lockdown) रखने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को भेजा था| लेकिन शासन ने एक दिन रविवार के लिए स्वीकृति प्रदान की। जिसके बाद जिला प्रशासन ने इसके आदेश जारी कर दिये। आदेश के पहले पॉइंट में कहा गया कि रविवार को ग्वालियर में सभी बाजार, शॉपिंग मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बंद रहेंगे। लेकिन इसी आदेश में आगे कहा गया कि धार्मिक स्थल, और धार्मिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। दैनिक उपयोग की वस्तु जैसे दूध, दही, टोस्ट ब्रेड, अंडे आदि की दुकाने, मेडिकल स्टोर्स सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक खुले रहेंगे। मिठाई की दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट अतिथि गृह आदि पूर्व निर्धारित समयानुसार खुले रहेंगे।

इस आदेश के बाद शहर में चर्चा इस बात की है कि जब आधे से ज्यादा बाजार खुला रहेगा तो ये कैसा लॉक डाउन। एक चर्चा और भी है कि शहर में कुछ बाजार एवं दुकानें मंगलवार और कुछ गुरुवार को बंद रहती है इनकी समस्या है कि नये आदेश में अब इनकी सप्ताह में दो दिन अवकाश हो जायेगा। बहरहाल इस रविवार को आदेश के बाद पहला टोटल डाउन होगा देखना होगा कि ये कितना प्रभावी होता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews