दिल्ली से आये व्यापारियों ने ग्वालियर के तेल व्यापारी के साथ की साढ़े 33 लाख की धोखाधड़ी

job card fraud in dindori

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

शहर के दाल बाजार में कारोबार करने वाले एक तेल कारोबारी के साथ दिल्ली से आये कुछ व्यापारियों ने साढ़े 33 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। दिल्ली से आए व्यापारी भुगतान आरटीजीएस। से करने का भरोसा दिलाकर तेल का टैंकर दिल्ली ले गए। और अब भुगतान नहीं कर रहे।।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

कोतवाली थाने के टी आई विवेक अष्ठाना ने बताया कि ग्वालियर के तेल कारोबारी राकेश जैन ने शिकायत दर्ज कराई है कि 9 फरवरी को दिल्ली के तेल कारोबारी प्रदीप अग्रवाल अपने पांच छह साथियों के साथ आये और सोयाबीन तेल के टैंकर का सौदा किया। मुझे शादी के सिलसिले में इंदौर जाना था। मैंने कैश रकम मांगी तो प्रदीप ने कहा कि मैं थोड़ी देर में आरटीजीएस कर देता हूँ। चूंकि प्रदीप अग्रवाल से उनके पहले से व्यापारिक रिश्ते हैं इसलिए भरोसा कर लिया। लेकिन जब वो 12 फरवरी को लौटकर आये तो मालूम किया लेकिन एकाउंट में पैसा नहीं आया था। अपने ड्रायवर से जब पूछा तो उसने प्रदीप।

अग्रवाल द्वारा दिया कागज दिखाये तो वो आरटीजीएस के फर्जी कागज निकले। उन्होंने प्रदीप से रकम के लिए बात की तो उसने देने से इंकार कर दिया। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने प्रदीप अग्रवाल और उनके दूसरे साथियों के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक पार्टी कारोबारियों की तलाश में दिल्ली भी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews