Transfer : पुलिस विभाग में तबादले, आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक के नवीन पदस्थापना आदेश जारी

Transfer : पुलिस विभाग में तबादले, आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक के नवीन पदस्थापना आदेश जारी

MP Transfer : विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में तबादले जारी है प्रादेशिक स्तर के तबादलों के साथ साथ जिला स्तर पर भी विभाग प्रमुख प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से कर्मचारियों – अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर रहे हैं।

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने जिले में आज आरक्षकों, प्रधान आरक्षकों, सहायक उप निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादलों की सूची जारी की है, चार अलग अलग तबादला आदेश में 14 आरक्षक, 02 प्रधान आरक्षक, 09 सहायक उप निरीक्षक और 04 उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews