मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों के साथ परिवहन सेवा शुरू, अभी महाराष्ट्र से बंद रहेगा आवागमन

BUS

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कोरोना संक्रमण के चलते मध्य प्रदेश की सीमावर्ती राज्यों के साथ परिवहन पर लगाई गई पाबंदी को सरकार ने हटा लिया है। केवल महाराष्ट्र के साथ प्रदेश का आवागमन आगामी आदेश तक बंद रहेगा।

Mp Corona Unlock : देखिये बुधवार से क्या खुलेगा, क्या रहेगा अब भी बंद

प्रदेश में कोरोना अनलॉक की दिशा में एक बड़ा कदम और उठाया गया है। पिछले तीन महीने से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से यात्री बसों के आवागमन पर लगी पाबंदी को सरकार ने हटा लिया है। अपर परिवहन आयुक्त अरविन्द सक्सेना द्वारा जारी आदेश के अनुसार फिलहाल 22 जून तक महाराष्ट्र राज्य के साथ आवागमन पर पाबंदी जारी रहेगी। दरअसल 7 जून को महाराष्ट्र के साथ लगी पाबंदी को बढ़ाया गया था और इस पाबंदी की सीमा में उत्तर प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ राज्य को भी शामिल किया गया था। लेकिन जिस तरह से मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर अब 0% के करीब आने को है, इसे देखते हुए यात्री आवागमन की सुचारू व्यवस्था को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। लेकिन महाराष्ट्र के कई स्थानों पर अभी भी कोरोना संक्रमण बरकरार है और मध्यप्रदेश उसको बचा रहे, इसलिये सरकार ने यह निर्णय लिया है। 22 जून के बाद इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाएगा और यदि महाराष्ट्र की स्थितिया सामान्य रहती हैं तो महाराष्ट्र के साथ भी आवागमन एक बार फिर सुचारू रूप से शुरू हो सकेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews