भारत रत्न ग्वालियर के सपूत अटल जी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भारत रत्न ग्वालियर के सपूत अटल जी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न , लाखों दिलों पर राज करने वाले राजनेता, कवि एवं ग्वालियर के सपूत अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने पार्टी मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने शिखर पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर याद किया। पार्टी मुख्यालय मुखर्जी भवन पर आयोजित एक सादे समारोह में सांसद विवेक शेजवलकर, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, साडा के पूर्व अध्यक्ष राकेश जादौन, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शर्मा सहित अन्य नेताओं ने अटलजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

इस अवसर पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि अटल जी हमारी पार्टी के शीर्ष नेता थे उनकी लोकप्रियता का सानी आज तक मिल नहीं पाया कोई देख नहीं पाया। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा अटल जी एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे उन्होंने कहा कि जब एक पार्टी का शासन केंद्र में हुआ करता था तब उन्होंने 13 दलों की सरकार का नेतृत्व किया और उसका सफलतापूर्वक चलाया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के जमाने से भारतीय जनता पार्टी तक अटल जी अपनी विशिष्ट छवि के कारण सभी के चहेते थे। ग्वालियर में अटलजी का स्मारक या मूर्ति स्थापना के सवाल पर सांसद शेजवलकर ने कहा कि ऐसा केवल भाजपा के लोग ही नहीं चाहते बल्कि लाखों लोग चाहते हैं। हमारे प्रयास जारी हैं और जल्दी ही इस दिशा में काम होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews