कोरोना वारियर टी आई चंद्रवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित, पुलिस प्रशासन ने रखा दो मिनट का मौन

कोरोना वारियर टी आई चंद्रवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित, पुलिस प्रशासन ने रखा दो मिनट का मौन

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

मध्यप्रदेश का कोरोना हॉट स्पॉट बने इंदौर में कोरोना प्रभावितों का आंकड़ा 890 हो गया हैं। जिसमें से अब तक 50 की मौत हो गई है इसी बीच इंदौर से आई एक दुखद खबर ने पूरे प्रदेश की आँखें नम कर दी। जूनी थाने के टी आई देवेंद्र चंद्रवंशी का इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने कोरोना से लड़ते लड़ते अपनी जान प्रदेश के नाम कर दी। उनका अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन के बाद पूरे प्रदेश के में शोक की लहर है।

ग्वालियर में रविवार की शाम पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों ने स्वर्गीय देवेंद्र चंद्रवंशी को नम आँखों से दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। एसडीएम अनिल बनवारिया ने इस मौके पर कहा कि टी आई चंद्रवंशी की कोरोना में लड़ाई के योगदान को प्रदेश और देश भुला नहीं पायेगा। उन्होंने कोरोना महामारी में जुटे पुलिस प्रशासन, मीडिया सहित अन्य लोगों से अपील की कि खुद की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। साथ ही जनता से भी निवेदन किया कि वो घर में रहकर खुद को कोरोना से बचाये और प्रशासन को सहयोग करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews