लॉकडाउन में तंगी से परेशान युवक ने की खुदकुशी, पांच महीने पहले ही हुई थी शादी

लॉकडाउन में तंगी से परेशान युवक ने की खुदकुशी, पांच महीने पहले ही हुई थी शादी

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

लॉक डाउन में भले ही सरकार, जिला प्रशासन और सामाजिक संगठन मदद के लिए आगे आ रहे हो लेकिन ये मदद लोगों को नाकाफी साबित हो रही है। पैसे की तंगी अब लोगों को परेशान कर रही है और इसी तंगी ने एक युवक की जान ले ली।

तिघरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने गुरूवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । परिजनों के मुताबिक लॉक डाउन के चलते युवक को मजदूरी नहीं मिल रही थी जिसके कारण वो परेशान था। 26 साल का सईद हुसैन मजदूर था और इसी से परिवार का पेट भरता था। पांच महीने ही पहले उसकी शादी हुई थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन होने से काम बंद हो गए और पैसे की तंगी सईद को परेशान करने लगी। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या की सूचना के बाद शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले को जांच में ले लिया है। हालांकि अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews