हैवानियत से परेशान पत्नी पहुंची पुलिस के पास, पति हिरासत में

हैवानियत से परेशान पत्नी पहुंची पुलिस के पास, पति हिरासत में

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पति पत्नी का रिश्ता पवित्र होता है, शादी के समय एक दूसरे का ख्याल रखने की कसम खाई जाती है लेकिन यदि यही कसम भुला दी जाये और पति अपनी ही पत्नी के साथ खुद हैवानियत करे तो ऐसे आदमी की जगह सलाखों के पीछे ही होनी चाहिए।

ग्वालियर (Gwalior News) में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें पति अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य (unnatural sex with wife) करता है। पति की हरकतों से परेशान पत्नी ने कई बार उसे मना किया लेकिन पति अपनी गन्दी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने एक बार नहीं कई बार पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।

ये भी पढ़ें – 88 हजार पेंशनरों को बड़ा झटका! नहीं मिलेगी पेंशन की राशि, जानें कारण?

हद तो तब हो गई जब पति द्वारा की जा रही इस हैवानियत का सिलसिला थमने की जगह बढ़ गया, ससुराल के एक अन्य व्यक्ति ने भी ऐसा ही करने की कोशिश की। पत्नी से जब सब बर्दाश्त के बाहर हो गया तो वो पुलिस (Gwalior Police) के पास पहुँच गई।  महिला विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र के पटेल नगर की रहने वाली है।

ये भी पढ़ें – Dabra News : बेखौफ अपराधी, बेसुध पुलिस

एडिशनल एसपी (IPS) मृगाखी डेका ने बताया मामला बहुत गंभीर है, पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है उससे पूछताछ की जा रही है , अन्य व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें – आपको गर्मी बहुत सता रही है, IRCTC का ये टूर पैकेज प्लान कीजिये, फायदे में रहेंगे

[dgv_vimeo_video id=”710014294″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews