जमीन विवाद में दो परिवार भिड़े, लाठी डंडों के हमले में चार घायल, चार आरोपी गिरफ्तार

मनोज गुर्जर का कहना है कि उसकी जमीन पर उत्तम गुर्जर द्वारा जुताई की जा रही थी इसकी सूचना पर जब वो और उसके पिता अपने भाइयों के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया तो उत्तम गुर्जर ने अपने साथियों हरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह और गोपाल सिंह की मदद से लाठी डंडों से हमला कर दिया।
Jhansi Road Police Station Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर के एक गांव में जमीनी विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए, इनके बीच लाठी डंडे चलने लगे जिसमें चार लोग घायल हो गए, घायलों को तत्काल जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, शिकायत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जमीन के विवाद में चले लाठी डंडे, चार घायल 

घटना ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के सांतऊ  गांव की है, जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले मनोज गुर्जर और उत्तम गुर्जर के बीच जमीन को लेकर झगड़ा है, मनोज गुर्जर का कहना है कि उसकी जमीन पर उत्तम गुर्जर द्वारा जुताई की जा रही थी इसकी सूचना पर जब वो और उसके पिता अपने भाइयों के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया तो उत्तम गुर्जर ने अपने साथियों हरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह और गोपाल सिंह की मदद से लाठी डंडों से हमला कर दिया।

चारों आरोपी गिरफ्तार 

इस हमले में मनोज गुर्जर उनके पिता गब्बर गुर्जर चाचा केदार सिंह और भाई केशव सिंह घायल हुए हैं हमले के बाद आरोपी धमकाते हुए मौके से भाग निकले, सभी घायलों को तुरंत जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और पुलिस को मामले की जानकारी दी, एडिशनल एसपी षियाज़ केएम ने बताया कि  झांसी रोड थाना पुलिस ने मनोज गुर्जर की शिकायत पर उत्तम गुर्जर और उनके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, मामले की जाँच की जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews