चोरी की गाड़ियां बेचने के लिए खड़े दो वाहन चोर गिरफ्तार, 10 दो पहिया वाहन बरामद

चोरी की गाड़ियां बेचने के लिए खड़े दो वाहन चोर गिरफ्तार, 10 दो पहिया वाहन बरामद

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (gwalior) की पुरानी छावनी थाना पुलिस ने एक वाहन चोर गैंग (vehicle thief gang) के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 दो पहिया वाहन बरामद किये। दोनों चोर गाड़ियों को बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। इस गिरोह के तीन सदस्य अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं।

पुरानी छावनी थाने के टी आई सुधीर सिंह कुशवाह के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदनापुरा चौराहे पर दो युवक चोरी की गाड़ियां बेचने के लिए खड़े हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के बाद एक टीम को भेजा गया। मौके पर दो युवक अपाचे और एक्टिवा के साथ दिखे। पुलिस ने दोनों को पकड़कर जब पूछताछ की तो गाड़ियां चोरी की निकली।

ये भी पढ़ें – Bhopal News: राजा भोज एयरपोर्ट पर बैग से मिले 15 जिन्दा कारतूस, यात्री गिरफ्तार

पूछताछ में दोनों चोरों ने स्वीकार किया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर शहर से गाड़ियां चोरी करते हैं और मुरैना और ग्वालियर में कम कीमत पर बेच देते हैं।  पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर ग्वालियर और मुरैना से उनके बताये ठिकानों से 8 मोटर साइकिल बरामद की। पुलिस को गैंग के कब्जे से मास्टर चाबी, चाबी बनाने के लिए प्रयोग में आने वाली ग्राइंडिंग मशीन भी बरामद की। पुलिस आरोपियों सर पूछताछ कर रही है और वाहन चोर गैंग के फरार तीन सदस्यों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें – New Wage Code: जल्द बदलेंगे नियम, कर्मचारियों की सैलरी-PF में होगा बड़ा बदलाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews