
Gwalior News : हिंदी फिल्मों में पति पत्नी और वो, एक पति की दो पत्नी वाली कहानियां आपने बहुत देखी होंगी लेकिन आज ग्वालियर में फ़िल्मी परदे पर नहीं एक सड़क पर लोगों ने अपनी आँखों से ये नजारा देखा जब दो पत्नी एक व्यक्ति को अपना अपना पति होने का दावा करती दिखाई दी।
एक फूल दो माली, बीच सड़क पर मारपीट, गाली
मामला ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र का है, एक व्यक्ति ऑटो में बैठकर कहीं जा रहा था उसके साथ एक महिला भी थी इतने में वहां दूसरी महिला दो बच्चों के साथ पहुंची और व्यक्ति को ऑटो से कॉलर पकड़कर बाहर खींच लिया, दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा होने लगा और लोग तमाशबीन बनकर मुफ्त का नजारा देखने लगे उन्हीं में से किसी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
दोनों महिलाओं का दावा ये मेरा पति है
कॉलर पकड़कर व्यक्ति को बाहर खींचने वाली महिला का दावा था कि वो व्यक्ति उसका पति है लेकिन वो दूसरी औरत के साथ रहता है, इस महिला का दावा है कि मेरे दो बच्चे भी हैं, जबकि दूसरी महिला ने भी दावा किया कि वो उस व्यक्ति की ब्याहता है, झगड़े में पता चला कि व्यक्ति ने दोनों ही महिलाओं से मंदिर में शादी की और अब वो पहली वाली की जगह दूसरी वाली के साथ रहता है।
सड़क पर हंगामा करने के बाद महिला उस व्यक्ति को घसीटकर पड़ाव थाने ले गई और पुलिस को पूरी कहानी सुनाई, अब पुलिस इनकी बात सुनकर क्या एक्शन लेती है ये कुछ देर बाद ही सामने आयेगा, बहरहाल सोशल मीडिया पर वीडियो जरुर वायरल हो रहा हैं।
[dgv_vimeo_video id=”900050370″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

