ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के शहर Gwalior में अघोषित बिजली कटौती, “हाथ के पंखे” के साथ कांग्रेस ने बिजलीघर पर दिया धरना

कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में पंखे लिए हुए थे और उससे हवा कर रहे थे, कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे ...भाजपा के राज में पंखा आ गया हाथ में...
Gwalior Congress protest

Unannounced power cut in Gwalior : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर लगातार दावा करते हैं कि प्रदेश में कहीं भी अघोषित बिजली कटौती नहीं हो रही लेकिन उनके ही शहर ग्वालियर के लोग इससे जूझ रहे हैं, कांग्रेस का कहना है कि ऊर्जा मंत्री की ही विधानसभा में लोग अघोषित बिजली कटौती से परेशान है, नाराज कांग्रेस ने आज इसी मुद्दे को लेकर हाथ के पंखे से हवा करते हुए बिजली घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

कांग्रेस का प्रदर्शन , भाजपा के राज में पंखा आ गया हाथ में …

कांग्रेस में पूर्व प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 1, 2 , 3 , 4 और 5 के कार्यकर्ताओं ने तानसेन नगर बिजली घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया, कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में पंखे लिए हुए थे और उससे हवा कर रहे थे, कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे ..भाजपा के राज में पंखा आ गया हाथ में …

सुनील शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर में लगातार हो रही घोषित-अघोषित विद्युत कटौती, मनमानी विद्युत बिलों के कारण जनता परेशान है, गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है, लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं है, उन्होंने कहा कि जब तक जनता की परेशानी दूर नहीं होती कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

[dgv_vimeo_video id=”984160577″]

[dgv_vimeo_video id=”984160665″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews