रेलवे ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, सर्दी या फिर किसी बीमारी से मौत की आशंका

जबलपुर-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आरोप-दहेज के कारण सेकंड फ्लोर से नीचे फेंका, तीन साल पहले हुई थी शादी

Gwalior News : ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे के नए पुल के नीचे पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है, शव को  देखने के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की मौत सर्दी या फिर किसी बीमारी से हो सकती है, पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान पता करने का प्रयास कर रही है।

बॉडी में अकड़न, सर्दी या फिर किसी बीमारी से मौत की आशंका  

ग्वालियर के पड़ाव नए रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास आज एक युवक का शव पड़े होने की सूचना किसी ने पड़ाव थाना पुलिस को दी,  मौके पर पहुंची पुलिस को कंबल के साथ शव दिखाई दिया, बॉडी थोड़ी अकड़ी हुई लग रही थी , प्रधान आरक्षक राजवीर के मुताबिक ऐसा लग रहा है जैसे सर्दी लगने से या फिर किसी बीमारी के चलते इसकी मौत हुई है, असली वजह पीएम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी।

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा 

मृतक कौन हैं उसका नाम और पहचान क्या है ये भी अभी पता नहीं चल सका है पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है, आपको बता दें कि रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे प्रसिद्द संकट मोचन हनुमान मंदिर है यहाँ सैकड़ों भिखारी आते हैं कुछ नशेडी भी मंदिर के आसपास घूमते हैं, माना जा रहा है कि मृतक इन्हीं में से कोई हो सकता है।

[dgv_vimeo_video id=”911497861″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews