
Gwalior News : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्वालियर – अहमदाबाद के बीच उड़ान को हरी झंडी दिखाकर ग्वालियर को एक और सौगात दी, ये फ्लाईट अकासा एयर में शुरू की है, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुरैना से वर्चुअली जुड़े, ग्वालियर एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, केंद्रीय मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम से जुड़े । अकासा एयरलाइन के अधिकारियों के मुताबिक ये उनकी मध्य प्रदेश की पहली फ्लाइट है जो प्रत्येक सोमवार को ग्वालियर से उड़ान भरेगी।
अपने संबोधन में सीएम् मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्व का दिन हैं मैं सिंधिया जी का अभिनन्दन करना चाहूँगा जिनकी मदद से मप्र को हर रोज नई उड़ाने मिल रही हैं मिल रही, मन आनंदित और गौरवान्वित है कि सिंधिया जी के आने से उड्डयन विभाग ने बहुत तरक्की की है ये मप्र के लिए भी गौरव की बात है, उन्होंने पिछले दिनों ग्वालियर को बैंगलौर से जोड़ा और आज ग्वालियर अहमदाबाद से जुड़ गया है , मुझे मालूम है गुजरात और ग्वालियर से सीधा रिश्ता है , सिंधिया जी का बडौदा से रिश्ता है।
ग्वालियर गुजरात के लिए एमपी का एक एंट्री पॉइंट होगा : सीएम डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर कला संस्कृति इतिहास का गौरवशाली शहर है ये हवाई सुविधा मील का पत्थर साबित होगी, यहाँ तानसेन संगीत समरोह से लेकर कई कार्यक्रम होते हैं ग्वालियर चम्बल के लोग व्यापार के लिए अहमदाबाद जाते हैं मुझे विश्वास है कि अब ग्वालियर गुजरात के लिए एमपी का एक एंट्री पॉइंट होगा ऐसा मेरा विश्वास है , उन्होंने सिधिया से अनुरोध किया कि अब जल्दी ही महाकाल की नगरी से एक एयरपोर्ट बन जाये तो बाबा महाकाल आने वाले देशी और विदेशी यात्रियों को सुविधा मिल सके।
दूरस्थ अंचलों में टूरिज्म विकसित करने के लिए निजी निवेश से वायुसेना का विस्तार किया जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 26 हवाई पट्टियां हैं, जिनमें से 22 राज्य शासन की तथा 4 निजी क्षेत्र की हैं। हमारा प्रयास है कि संभाग स्तर के बाद सभी जिलों में भी हवाई पट्टियां हों और इस दिशा में हम केन्द्र सरकार के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। दतिया और रीवा में हवाई अड्डा विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। इसके साथ ही उज्जैन में केन्द्र शासन के सहयोग से एयरपोर्ट विकसित किया जाएगा, इससे देश विदेश से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। एयर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने एवं प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में पर्यटन को विकसित करने में भी हवाई सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अत: एविएशन और टूरिज्म को जोड़ते हुए निजी निवेश को आकर्षित करने की दिशा में भी केन्द्र सरकार के सहयोग से कदम बढ़ाए जाएंगे।
ग्वालियर की देश के सात शहरों से एयर कनेक्टिविटी हुई स्थापित – केंद्रीय मंत्री सिंधिया
केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सहजता, कर्मठता और प्रगति तथा विकास के प्रति उनकी संकल्पबद्धता से मध्य प्रदेश में नया दौर आरंभ हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की मंशा के अनुरूप देश में आम आदमी को हवाई यात्रा सुविधा का लाभ देने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर अब देश के सात प्रमुख शहरों क्रमश: बैंगलोर, दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर, अहमदाबाद, मुम्बई और अयोध्या से हवाई मार्ग से जुड़ा है। उन्होंने अकासा एयर लाइंस को ग्वालियर-अहमदाबाद सेक्टर में हवाई सेवा आरंभ करने के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्वालियर हवाई अड्डे पर मौजूद विमान को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मंत्री कुशवाह ने मांगी ग्वालियर भोपाल फ्लाइट, तोमर ने जताया आभार
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि ग्वालियर को आज मिली फ्लाइट की यह सौगात बदलते भारत की तस्वीर को प्रतिबिंबित कर रही है। उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रयासों से न केवल ग्वालियर में हवाई सेवा का विस्तार हो रहा है बल्कि रेलवे स्टेशन सहित शहर में अन्य विकास कार्य भी मूर्तरूप ले रहे हैं। श्री कुशवाह ने कहा खुशी की बात है कि ग्वालियर का नया एयर टर्मिनल देश में सबसे तेजी के साथ बनने वाला हवाई अड्डा होगा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से ग्वालियर से भोपाल फ्लाइट शुरू करने की मांग भी इस अवसर पर की। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर को भव्य एयर टर्मिनल और नई उड़ान सेवा की सौगात देने के लिये केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रति ग्वालियरवासियों की ओर से आभार जताया। साथ ही कहा कि नए एयर टर्मिनल के निर्माण से केवल हवाई आवागमन की सेवाएँ ही नहीं, हवाई सुविधा से माल ढुलाई का काम भी होगा। इससे व्यापार उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”908656010″]
[dgv_vimeo_video id=”908656266″]
अकासा एयरलाइन की मध्य प्रदेश की यह पहली फ्लाइट
अकासा एयरलाइन की ग्वालियर से अहमदाबाद फ्लाइट मध्यप्रदेश की पहली फ्लाइट है। कंपनी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि ग्वालियर से यह फ्लाइट हर सोमवार को उपलब्ध होगी। फ्लाइट में कुल 189 सीट उपलब्ध रहेंगीं और इसका प्रारंभिक किराया लगभग 4 हजार रूपए रखा गया है। यह फ्लाइट सोमवार को अहमदाबाद से प्रात: 10.55 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12.45 बजे ग्वालियर पहुँचेगी। ग्वालियर से यह फ्लाइट दोपहर 1.20 बजे रवाना होगी और अपरान्ह 2.50 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी।
[dgv_vimeo_video id=”908656661″]
[dgv_vimeo_video id=”908656968″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
केंद्रीय मंत्री माननीय श्री @JM_Scindia जी के नेतृत्व में उड्डयन के क्षेत्र में देश को नई गति मिल रही है। मध्यप्रदेश को भी नई उड़ानें मिल रही हैं। बेंगलुरु के बाद अब अहमदाबाद के लिए मिली हवाई सुविधा, प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी : CM… pic.twitter.com/LO3kxMKCx5
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 1, 2024
उज्जैन को भी जल्द मिलेगी हवाई सुविधा
अहमदाबाद-ग्वालियर हवाई सेवा के माध्यम से गुजरात से व्यापारिक रिश्ता बनाने में ग्वालियर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्रीय मंत्री माननीय श्री @JM_Scindia जी की मदद से हम जल्द ही बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध… pic.twitter.com/a2V9sdVXUj
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 1, 2024
मध्यप्रदेश को मिली ग्वालियर-अहमदाबाद हवाई सुविधा की सौगात
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री @JM_Scindia ने आज ग्वालियर-अहमदाबाद हवाई सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में मुरैना से वर्चुअली सम्मिलित हुए। @DrMohanYadav51 pic.twitter.com/M439k4MzYb
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 1, 2024
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

