सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा संविधान को हाथ में लेकर घूमने से कुछ नहीं होता इसे आत्मा में जीवित रखना होता है

सिंधिया ने कहा माधव राव सिंधिया स्टेडियम ने ये आज आखिरी मैच है, इसके बाद कोई मैच नहीं होंगे क्योंकि हम इसकी क्षमता 29 हजार दर्शकों से 40 हजार करने जा रहे हैं, इसमें 110 करोड़ रुपये लगेंगे संसाधन की कमी नहीं है 50 करोड़ बीसीसीआई से मिल गए हैं शेष 60 करोड़ रुपये हम इकट्ठा कर रहे हैं जल्दी ही ग्वालियर में देश का सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल स्टेडियम तैयार होगा।  
Jyotiraditya Scindia

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर पहुंचे, वे मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 (एमपीएल 2025) के फायनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बात की, उन्होंने जहाँ एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की तारीफ की वहीं अम्बेडकर मूर्ति विवाद में कांग्रेस के सत्याग्रह और उपवास को लेकर बड़ा हमला बोला

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापना विवाद  में सड़क पर कांग्रेस भी उतर आई है, 25 जून को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस नेता सत्याग्रह और सामूहिक उपवास करने वाले हैं, कांग्रेस के नेता इस विषय पर लगातार भाजपा और प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं।

अम्बेडकर मामले में कांग्रेस पर बड़ा हमला 

मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए सिंधिया ने कहा- जिस पार्टी ने 25 जून 1975 में बाबा साहब के संविधान को पैरों में रौंद दिया था जिसनें  आपातकाल का काला अध्याय भारत पर थोपा था आज वो दल संविधान की बात कर रहा है उन्होंने कहा संविधान को हाथ में लेकर घूमने से कुछ नहीं होता संविधान को आत्मा में जीवित रखना होता है।

कांग्रेस को हर साल 25 जून को पश्चाताप करने की सलाह 

सिंधिया ने कहा जिस दल कांग्रेस के माथे पर इमरजेंसी का ये काला धब्बा है उनको तो हर साल 25 जून को पश्चाताप करना चाहिए तब शायद उनके पाप कम हो, सिंधिया ने कहा आज वो बाबा साहब की बात कर रहे हैं जिन्होंने चुनाव में बाबा साहब के विरुद्ध प्रत्याशी खड़ा किया, उन्हें चुनाव हराया, अपनी कैबिनेट से अलग किया, आज वो दल बाबा साहब की बात करेगा ये तो वही बात हुई किउल्टा चोर कोतवाल को डांटे।

MPL की सफलता से खुश दिखे सिंधिया 

एमपीएल 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट की बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि आज फायनल मैच है, मैं देखने आया हूँ और मुझे ख़ुशी है कि एमपीएल नौजवानों के हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखर रहा है, उन्होंने कहा कि एमपी एल पिछले साल शुरू हुआ और उसी साल 11 खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने का मौका मिला।

सिंधिया ने की रजत पाटीदार की तारीफ 

सिंधिया ने रजत पाटीदार की तारीफ करते हुए कहा कि एमपीएल से निकले हमारे प्रदेश के इस खिलाड़ी की कप्तानी में 18 साल बाद RCB ने IPL ट्रॉफी जीती, ये हमारे लिए गर्व की बात है इसका मतलब ये है कि एमपीएल खिलाड़ियों को उनका खेल निखारने का मौका दे रहा है।

आज शाम एमपीएल का फाइनल मुकाबला 

सिंधिया ने कहा पिछले साल हमें ये लीग शुरू की तब इसमें 5 टीम थी और इस साल 7 टीमें हैं यानि दो बढ़ गई इस साल लड़कियों की भी 3 टीमें हैं उन्होंने कहा जितना हुनर हमारे बेटों में है उससे कहीं ज्यादा बेटियों में है, उन्होंने ग्वालियर में हो रही बारिश की चिंता करते हुए कहा कि बस आज शाम इंद्र देवता हमपर मेहरबानी का दें उन्होंने उम्मीद जताई कि फाइनल मुकाबला रोमांचक होगा।

[dgv_vimeo_video id=”1095905749″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews