ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले मैं ब्लिंकर वाले रेस के घोड़े की तरह, विकास प्रगति मेरा लक्ष्य एवं फिनिश लाइन, कांग्रेस पर तंज

अडानी समूह की ये फैक्ट्री रक्षा मंत्रालय की प्राथमिकताओं के अनुसार भारतीय सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस बल के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरण और उत्पाद तैयार करेगी।
Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे, वे कल रविवार 5 जुलाई को शिवपुरी में अडानी समूह द्वारा लगाई जा रही 2500 करोड़ रुपये लागत की डिफेंस फैक्ट्री के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे, इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ग्वालियर चंबल अंचल के विकास के लिए  भाजपा की सरकार लगातार सौगात दे रही है, उन्होंने कहा कि कल शिवपुरी में रक्षा क्षेत्र में नई पहल होने जा रही है जहाँ 2500 करोड़ रुपये की लागत से अडानी समूह एक डिफेन्स यूनिट लगाने जा रहा है जो न सिर्फ देश के रक्षा उपकरण उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मददगार बनेगी साथ ही अंचल के लोगों के लिए रोगर भी मुहैया कराएगी, यह डिफेंस यूनिट सिर्फ एक फैक्ट्री नहीं.. बल्कि ग्वालियर चंबल संभाग की बदलती तस्वीर है।

सिंधिया ने दतिया में भाजपा का ही परचम लहराएगा 

दतिया उप चुनाव के सवाल पर सिंधिया ने कहा भारतीय जनता पार्टी इसमें जुट चुकी है मध्य प्रदेश में विकास और प्रगति की आंधी हर जिले को छू रही है जल्दी ही दतिया को भी छुए इसलिए मैं दतिया की जनता से अपील करूँगा कि इस प्रवाह को हमें बढ़ाना है, राष्ट्र की मुख्य धारा के साथ जुड़ना है तो भाजपा ही एकमात्र विकल्प है । सिंधिया ने कहा  विकास और प्रगति, अन्त्योदय, विकसित भारत 2047 प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है ये तभी संभव है जब एक एक नागरिक का इसमें योगदान हो, मुझे भरोसा है भाजपा का परचम दतिया में लहराएगा।

पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें देश के विकास में अपना योगदान देना है

कांग्रेस से जुड़े सवाल को रोकते हुए सिंधिया ने कहा मैं दूसरे दलों की स्थिति पर टिप्पणी नहीं करूँगा, मैं उन नेताओं में से नहीं हूँ .. मैं तो उस घोड़े की तरह हूँ जिसे रेस से जब पिंजरे में डाला जाता है तो उसकी दोनों आँखों पर ब्लिंकर लगा दिए जाते हैं जिससे वो दायें बायेब नहीं देख सके.. मेरी आँखों पर भी विकास और प्रगति का ब्लिंकर है और यही मेरा लक्ष्य है और फिनिश लाइन भी है उसके साथ कभी समझौता नहीं होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें देश के विकास में अपना योगदान देना है दूसरी पार्टी की गतिविधियं वो ही संभालें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में हमें भारत को बनाना है ..जैसी करनी वैसी भरनी इतना ही कहूँगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews