“Agnipath” को लेकर Gwalior में हंगामा, आला अधिकारी सड़कों पर

“Agnipath” को लेकर Gwalior में हंगामा, आला अधिकारी सड़कों पर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्र सरकार की युवकों को सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई Agnipath योजना को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ग्वालियर (Gwalior Gwalior) में सड़कों पर भी युवा हंगामा कर रहे हैं , उधर कांग्रेस (MP Congress) भी केंद्र सरकार की इस  योजना का विरोध कर रही है। कांग्रेस इसे अग्निपथ नहीं अग्निकुंड कह रही है।

सेना में 4 साल की भर्ती के लिए शुरू की जा रही अग्निपथ (Agnipath) योजना का पूरे देश में विरोध शुरू हो गया है, बेरोजगार युवा सरकार की इस शार्ट टर्म स्कीम का विरोध कर रहे हैं।  ग्वालियर में गोला का मंदिर चौराहे से लेकर अलग अलग चौराहों पर छात्र हंगामा कर रहे हैं, बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर भी हंगामे की कोशिश की गई। उपद्रवियों ने रेलवे स्टेशन की बेंच और डस्टबिन अदि को रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : पान मसाला कंपनी पर आयकर विभाग का छापा

पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी हंगामा कर रहे युवाओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन युवाओं का आक्रोश फिलहाल थम नहीं रहा है। उपद्रवी अब पत्थरबाजी पर उतर आये हैं। पड़ाव क्षेत्र में सड़कों पर ईंट और पत्थर फेंके जा रहे हैं , बढ़ते हंगामे को देखते हुए भरी संख्या में पुलिस फ़ोर्स ग्वालियर पर घूम रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”720982939″]

[dgv_vimeo_video id=”720981967″]

[dgv_vimeo_video id=”720981373″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews