UPSC 2020: IPS पिता का अधूरा सपना IAS बनकर पूरा किया बेटे ने, सुनिए विशेष बातचीत

UPSC 2020: IPS पिता का अधूरा सपना IAS बनकर पूरा किया बेटे ने, सुनिए विशेष बातचीत

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 के नतीजे शुक्रवार को घोषित किये। मध्यप्रदेश के युवाओं ने भी इसमें प्रदेश का नाम रोशन किया दूसरे स्थान पर भोपाल की जाग्रति अवस्थी रहीं।  इसी क्रम में ग्वालियर निवासी अर्थ जैन ने 16 वीं रैंक हासिल की है। अर्थ जैन मध्यप्रदेश के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर IPS ऑफिसर मुकेश जैन के बेटे हैं।

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने अर्थ जैन से विशेष बातचीत कर उनसे  IAS बनने का सपना देखने से लेकर सफलता हासिल करने तक के सफर के बारे में चर्चा की। अर्थ ने बताया कि उनके पिता IPS अधिकारी हैं और उन्हें देखकर ही सिविल सर्विसेस में जाने का प्रोत्साहन मिला।

ये भी पढ़ें – UPSC 2020 : एमपी कैडर के IPS के बेटे की ऊची छंलाग, IAS में हासिल की सफलता

पिता IPS हैं तो आपने IAS को क्यों चुना ? इस प्रश्न के जवाब में अर्थ जैन ने कहा कि मेरे पिता भी IAS अधिकारी बनना चाहते थे लेकिन वे IPS बन गए और उनका सपना अधूरा रह गया, मुझे लगता है कि उस अधूरे सपने को मैंने पूरा किया है।

ये भी पढ़ें – UPSC 2020 : MP के स्वर्गीय IAS के बेटे ने पूरी की पिता की इच्छा, आईएएस में सफल

आईआईटी दिल्ली से बीटेक अर्थ जैन ने उन युवाओं को सन्देश दिया है कि ये अप्रत्याशित परीक्षा हैं मैं भी दूसरे अटेम्प्ट में सिलेक्ट हुआ हूँ इसलिए अनुशासन और मेहनत दोनों जब साथ रहते हैं तो सफलता अवश्य मिलती है।

[dgv_vimeo_video id=”614987708″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews