नगरीय निकाय चुनाव 2022 : नोडल अधिकारी नियुक्त, कंट्रोल रूम स्थापित

नगरीय निकाय चुनाव 2022 : नोडल अधिकारी नियुक्त, कंट्रोल रूम स्थापित

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मप्र नगरीय निकाय चुनाव 2022 (MP Urban Body Election 2022) के लिए कार्यसुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से अभ्यार्थियों के नामांकन के दौरान नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) से जारी होने वाली विभिन्न अनुमतियों, अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं

प्रशासन ने उपायुक्त एपीएस भदौरिया को नगर निगम ग्वालियर वार्ड क्रमांक 1 से 66 की सम्पत्तिकर एवं जलप्रदाय की एनओसी जारी करने की जिम्मेदारी दी है। नोडल अधिकारी मदाखलत केशव चौहान नगर निगम ग्वालियर में वार्ड क्रमांक 1 से 66 तक क्षेत्र की होर्डिंग, बैनर की अनुमति प्रदान करेंगे तथा उपायुक्त सुनील चौहान एवं कार्यालय अधीक्षक राजस्व लोकेन्द्र सिंह चौहान राजनैतिक दलों एवं अभ्यार्थियों द्वारा की जाने वाली रैली, सभा आदि के लिये स्थान आवंटन एवं शुल्क जमा कराने का कार्य देखेंगे । ये सभी अधिकारी अवकाश के दिनों में भी ये कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : जिले में शस्त्र लाइसेंस निलंबित, ये है हथियार जमा करने की अंतिम तारीख

कन्ट्रोल रूम का गठन

नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के कार्य सम्पादन एवं जानकारियों को समय सीमा में आदान प्रदान करने हेतु नगर निगम ग्वालियर में दिनांक 3 जून से कन्ट्रोल रूम की स्थापना बाल भवन रूप सिंह स्टेडियम के पास की गई है। कन्ट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07512438356 होगा। कन्ट्रोल रूम का नोडल अधिकारी अधीक्षण यंत्री जनकार्य  जेपी पारा को नियुक्त किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews