ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में सब्जी मंडी विस्थापन मामला सड़कों पर, कांग्रेस के नेतृत्व में दुकानदारों ने मांगी भीख

ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में सब्जी मंडी विस्थापन मामला सड़कों पर, कांग्रेस के नेतृत्व में दुकानदारों ने मांगी भीख

ग्वालियर अतुल सक्सेना। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर(Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) की विधानसभा क्षेत्र में स्थित हजीरा सब्जी मंडी को इसी विधानसभा में इंटक मैदान में बनाये गए हॉकर्स जोन में विस्थापित किये जाने का मामला अब सड़कों पर है। बहुत से दुकानदार इसका विरोध कर रहे हैं और उन्हें कांग्रेस (Congress) समर्थन दे रही है।  कांग्रेस पुरानी हजीरा सब्जी मंडी में लगातार धरने पर है, आंदोलन की कड़ी में आज शनिवार को कांग्रेस के नेतृत्व में दुकानदारों ने सड़कों पर भीख मांगी।

हजीरा सब्जी मंडी और हजीरा चौराहे के आसपास ठेले और दुकानें लगाने वाले छोटे दुकानदारों ने आज कांग्रेस के नेतृत्व में ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में एक चौराहे से दूसरे चौराहे तक सड़क पर भीख मांगी। दरअसल ये दुकानदार उन्हें इंटक मैदान में बनाये गए हॉकर्स जोन में विस्थापित किये जाने से नाराज हैं।

ये भी पढ़ें – चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, रैली और रोड शो पर जारी रहेगा प्रतिबंध

दुकानदारों का साथ कांग्रेस दे रही है। कांग्रेस का आरोप है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और शिवराज सरकार ने गरीबों को बसाने की जगह उजाड़ दिया है। ये लोग बरसों से बैठकर जहां रोजी रोटी कमा रहे थे वहाँ से भगा दिया है। नई जगह कोई धंधा नहीं हैं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा के पास सत्ता है ताकत है डंडे हैं लेकिन हमारे पास हौसला है। उनके डंडे हमारी पीठ तब तक सहेगी जब तक गरीब को न्याय नहीं मिल जाता।

[dgv_vimeo_video id=”668922536″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews