
ग्वालियर। कमलनाथ सरकार में खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का सफ़ाई अभियान जारी है। उन्होंने ग्वालियर में अपनी विधानसभा में वास्तविक सफाई अभियान के नाम पर सफाई अभियान छेड़ रखा है। 30 दिनों तक सफाई अभियान चलाने की घोषणा करने वाले मंत्री तोमर आज कुछ दिनों के विराम के बाद आज खेड़ापति कॉलोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग स्कूल पहुंचे। यहाँ मंत्री ने बच्चों और स्टाफ से बात की। आदत के मुताबिक उन्होंने जब स्कूल की साफ सफाई पर गौर किया तो उन्हें टॉयलेट गन्दा दिखाई दिया। इतना देखते ही मंत्री जी ने अपने अंदाज में झाड़ू उठाई और टॉयलेट साफ़ करने जुट गये। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि स्कूल के बच्चो को इतना गन्दा टॉयलेट उपयोग करने में परेशानी होती होगी इसलिए मैंने खुद कर दिया। गौरतलब है मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पिछले लगभग एक महीने से वास्तविक सफाई अभियान चला रहे हैं।

