VIDEO: ऊर्जा मंत्री का अलग अंदाज, युवाओं संग बैडमिंटन में आजमाए दो दो हाथ

VIDEO: ऊर्जा मंत्री का अलग अंदाज, युवाओं संग बैडमिंटन में आजमाए दो दो हाथ

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  शिवराज सरकार (Shivraj Government) के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar)अपनी कार्यशैली और सादगी भरे अंदाज के कारण हमेशा मीडिया की सुर्ख़ियों में रहते हैं।  नसेनी पर चढ़कर बिजली के तारों से झाडी साफ करना हो या कुल्हाड़ी से ट्रांसफार्मर के आसपास के पेड़ पौधे काटने हो।  ऊर्जा मंत्री (Energy Minister)का हर अंदाज अलग ही होता है। इस बार वे एक और अलग अंदाज में दिखाई दिए।

दरअसल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रविवार की रात अपनी विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर थे। वे अलग अलग लोगों से मिलकर उनके हालचाल पूछ रह थे और उनकी समस्या जान रहे थे।  वे जब हरिहर नगर पहुंचे तो उन्हें कुछ बच्चे और युवा सड़क पर बैडमिंटन खेलते दिखाई दिये।  मंत्री जी को पुराने दिन याद आ गए और उन्होंने भी रैकेट हाथ में थाम लिया और फिर दो दो हाथ करने लगे।

 ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल, जानें ताजा भाव

ऊर्जा मंत्री ने कुछ देर तक यहां बैडमिंटन खेला और क्षेत्रीय लोगों को फिटनेस का सन्देश देते हुए आगे निकल गए।

https://vimeo.com/598666569

https://vimeo.com/598667509

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews