
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। होली (Holi) का त्यौहार आज पूरे देश में जोश और उत्साह उमंग के साथ मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी होली पर लोग एक दूसरे को गुलाल रंग लगाकर खुशियां मना रहे हैं। सीएम शिवराज (CM Shivraj Singh Chauhan) से लेकर उनकी सरकार के मंत्री भी लोगों के बीच रहकर होली मना रहे हैं।

शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) ने आज ग्वालियर स्थित अपने निवास पर समर्थकों के साथ जमकर होली खेली। उन्होंने रंग गुलाल उड़ाया, एक दूसरे के माथे पर गुलाल लगाया और लोगों को मिठाई खिलाई।
ये भी पढ़ें – MP Weather: इन जिलों में आज तीव्र लू चलने का अलर्ट, 19 के बाद बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल
इस विशेष मौके पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर पर फाग गायन भी हो रहा था। फाग गायन और होली के फिल्मो गीतों पर ऊर्जा मंत्री भी समर्थकों के साथ जमकर थिरके। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनायें दी हैं। लोगों ने उनके इस नए अंदाज का वीडियो बना लिया जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें – Holi के मौके पर मां वैष्णो देवी के दरबार में नरोत्तम मिश्रा, प्रदेशवासियों के लिए की ये प्रार्थना
[dgv_vimeo_video id=”689586285″]
[dgv_vimeo_video id=”689585651″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

