Video : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाथ में थामी झाड़ू, कही बड़ी बात

Video : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाथ में थामी झाड़ू, कही बड़ी बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने आज शनिवार को अपने हाथ में झाड़ू थाम ली। चौंकिए नहीं, सिंधिया ने कोई पार्टी नहीं बदली उन्होंने स्वछता का सन्देश देने के लिए झाड़ू उठाई और ग्वालियर के एक वार्ड में सफाई की।

दर असल ग्वालियर नगर निगम (Gwalior municipal Corporation) द्वारा आज 12 मार्च 2022 को स्वच्छता महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम महाराज बाडे पर आयोजित किया गया जिसमें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर (MP Vivek Narayan Shejwalkar), ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट (Tulsiram Silawat), ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar)  भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना-चांदी दोनों में उछाल, खरीदने से पहले देखें बाजार का हाल

सिंधिया ने स्वच्छता महोतसव की शुरुआत की और हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता दौड़ और रथों को रवाना किया।  सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर हमारा घर है, ग्वालियर हमारी माटी है ग्वालियर हमारी धरोहर है, जिस तरह से हम अपने मन अपने दिल को स्वच्छ करते हैं अपने घर को स्वच्छ रखते हैं ये सड़कें हमारी हैं ये नालियां हमारी हैं।  वही स्वच्छ्ता यहाँ भी दिखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें – Jabalpur News: आज प्रदेश भर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 1 लाख 75 हज़ार मामलों में होगी सुनवाई

उन्होंने लोगों से कचरे को कचरा गाड़ी में डालने और अलग अलग डब्बों में डालने की अपील की। सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर को हम सब ऐसे चमका दें कि कि हम कुर्सियों पर नहीं, मंच पर नहीं बल्कि सड़क पर बैठ सके।  सफाई के मामले में ग्वालियर की पहचान प्रदेश ही  विश्व में होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें – Jabalpur News: पूर्व तहसीलदार से एसआई और आरक्षक ने मांगे पैसे, एसपी ने किया निलंबित

मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सिंधिया वार्ड 58 पहुंचे यहाँ उन्होंने हाथ में झाड़ू उठाकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता का सन्देश दिया। सिंधिया की तरह ही अन्य अतिथि भी ग्वालियर नगर निगम के अलग अलग वार्डों में गए और उन्होंने वहां झाड़ू लगाकर स्वच्छता का सन्देश दिया।

[dgv_vimeo_video id=”687373943″]

[dgv_vimeo_video id=”687374712″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews