VIDEO : ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी सौगात- ग्वालियर से अब सीधे जा सकेंगे तिरुपति

ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भक्ति के साथ पर्यटन का आनंद लेने वाले ग्वालियर (Gwalior) और उसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए आज का दिन विशेष है। आज शुक्रवार से तिरुपति (Tirupati Balaji) जाने वाली आंध्रप्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस  ग्वालियर रुकने लगी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने हरीझंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।वही ट्वीट कर लिखा कि नई दिल्ली से तिरुपति बालाजी ट्रेन का आज से ग्वालियर स्टॉपेज शुरू हुआ है। रेलवे स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ग्वालियर स्टेशन से रवाना किया।

यह भी पढ़े.. नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान- मप्र के कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगी खुशखबरी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से आंध्र प्रदेश सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस (Andhra Pradesh Sampark Kranti Express)  स्टॉपेज का शुभारंभ किया। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 4 पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने के लिए हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन का ग्वालियर आने का समय सुबह 9 बजकर 56 मिनट रहेगा। कार्यक्रम में सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेश के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी एवं पूर्व मंत्री इमरती देवी मौजूद रहीं ।

250 करोड़ रुपये में होगा ग्वालियर रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार

आंध्र प्रदेश सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्टॉपेज कार्यक्रम के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर में रेलवे सुविधाओं और एयर कनेक्टिीविटी को लेकर लगातार काम जारी है।  ग्वालियर रेलवे स्टेशन का जल्दी ही 250 करोड़ रुपये से जीर्णोद्वार किया जाएगा। प्रदेश सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस का स्टॉपेज ग्वालियर से होने से अब सीधे तिरुपति बालाजी के लिए ट्रेन मिलेगी। अंचल जल्दी ही म्याना, पिपरई, बदरवास में कई ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू होगा।

वंदे भारत ट्रेन भी जल्द ग्वालियर लाने की कोशिश

पत्रकारों से चर्चा में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा पिछले दिनों वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत करने की घोषणा की गई है। हमारे प्रयास हैं कि एक वंदे भारत ट्रेन ग्वालियर से चले इसके लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि ग्वालियर को मप्र (MP) का केंद्र बिंदु बनाने और यहां पर रेल सुविधा व वायु सुविधा के विस्तार के लगातार प्रयास जारी हैं। विकास व प्रगति के लिए सबके साथ मिलकर काम जारी है। सांसद विवेक शेजवलकर और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ लगातार इस क्षेत्र के विकास के लिए वह तत्पर हैं।

[dgv_vimeo_video id=”613359776″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews