
ग्वालियर। अतुल सक्सेना| लॉक डाउन (Lockdown) में फंसे लोगों को एक राज्य से दूसरे राज्यों में पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने पहल शुरू कर दी है लेकिन विदेशों में पढ़ रहे छात्र और वहाँ रह रहे अथवा घूमने गए लोग परेशान हैं। ऐसे ही परेशान ग्वालियर के एक छात्र ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री (Prime Minister) से मदद की गुहार लगाई है।
ग्वालियर (Gwalior) की समाधिया कॉलोनी में रहने वाले अनिल इसरानी का बेटा चिराग यूनाइटेड किंगडम के लीड्स शहर में एमबीए करने गया है और लॉक डाउन में फंस गया है। वो जिस विश्व विद्यालय में पढ़ता है वो बंद है और चिराग के साथ पढ़ने और रहने वाले छात्र चले गए हैं ऐसे में चिराग अकेला परेशान हो रहा है अब उसे खाने की परेशानी भी होने लगी है । अकेला रहने के कारण वो डिप्रेशन में जा रहा है। चिराग ने अपनी परेशानी सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को भेजी है जिसमें उसने प्रधानमंत्री और भारत सरकार से उसकी मदद करने की गुहार लगाई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चिराग इसरानी के वीडियो में उसने कहा है ” नमस्ते, आप सभी को, मैं चिराग इसरानी ग्वालियर मध्यप्रदेश इंडिया से हूँ। अभी मैं लीड्स शहर यूनाइटेड किंगडम में रहता हूँ। मैं यहाँ आठ महीने पहले आया था। मैं यहाँ एमबीए की पढ़ाई के लिए आया हूँ पर पिछले दो महीने से कोविड 19 की वजह से हमारी यूनिवर्सिटी बंद है। पिछले दो महीनों से मुझे काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। मैं बिलकुल अकेला हूँ मेरे साथ कोई भी नहीं है। मेरा साथ देने वाला यहाँ कोई भी नहीं है। मैं भारत के प्रधानमंत्री और भारत सरकार से निवेदन करता हूँ कि कृपया करके मेरी सहायता करें और मुझे यहाँ से सही सलामत घर पहुंचाएं। मैं आपका कृतज्ञ रहूँगा। धन्यवाद।
https://www.facebook.com/100024330820805/videos/666830334137988/
निदेशक और संपादक

