
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ओबीसी आरक्षण (OBC reservation) के बीच नेता प्रतिपक्ष का मुद्दा भी जमकर गर्माया हुआ है।एक तरफ विपक्ष सदन से सड़क तक ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार की घेराबंदी कर रही है वही दूसरी तरफ सत्तापक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) के नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ किसी ओबीसी नेता को जिम्मेदारी देने का मुद्दा जोर शोर से उठाए हुए है।इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक (Congress MLA) एवं पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने के सवाल पर अलग ही जवाब दिया है।
यह भी पढ़े.. Good News: बैंक कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सरकार ने बढ़ाया DA, इतनी मिलेगी सैलरी
दरअसल, लंबे समय से कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी किसी ओर को सौंपी जाने की अटकलेंं लगाई जा रही है, ऐसे में गोविंद सिंह का नाम तेजी से आगे चल रहा है।बीजेपी भी इस मुद्दे को उठाकर घेराबंदी में जुटी है। इसी बीच आज शुक्रवार को पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने के मीडिया के सवाल पर कहा कि जब आप बना दोगे तब बन जायेंगे।
यह भी पढ़े.. MPPSC : मप्र में इन पदों पर निकली है भर्ती, मौका जाने से पहले करें अप्लाई
पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह (Former Minister Dr. Govind Singh) कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत और अन्य नेताओं के साथ पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। सवाल जवाब के बीच पत्रकारों ने सवाल किया कि आप नेता प्रतिपक्ष कब बन रहे हो, इसके जवाब में डॉ गोविंद सिंह ने हँसते हुए कहा कि जब आप बना दो। गोविंद सिंह की बात को बीच में रोकते हुए रामनिवास रावत (Ram Niwas Rawat)ने कहा कि ये वरिष्ठ नेतृत्व के हाथ में लेकिन इसमें एक नाम डॉ गोविंद सिंह का भी हो सकता है।
https://vimeo.com/586716101
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

