Video : शिवराज के मंत्री का अलग अंदाज, अचानक गजक कूटते दिखाई दिए

Video : शिवराज के मंत्री का अलग अंदाज, अचानक गजक कूटते दिखाई दिए

Gwalior News : अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले शिवराज सरकार (Shivraj Singh Chauhan) के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar, ) का एक बार फिर नया अंदाज दिखाई दिया, आज शनिवार को वे अपनी विधानसभा में चल रह विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले, किलागेट में निर्माणाधीन सड़क देख रहे थे तभी उनकी नजर गजक बना रहे कारीगरों पर पड़ी और मंत्री जी उनके साथ गजक कूटने लगे, मंत्री जी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर राजधानी भोपाल से लौटकर आज जब ग्वालियर (Gwalior News) पहुंचे तो आदत के मुताबिक घर ना जाते हुए अपनी विधानसभा ग्वालियर विधानसभा में निकल गए, उन्होंने अपनी विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में और गति लायें।

ऊर्जा मंत्री तोमर पैदल घूमते हुए लोगों से चर्चा करते हुए निकल रहे थे इसी दौरान उनकी नजर किला गेट क्षेत्र में गजक (Gwalior Gajak) बना रहे कारीगरों पर पड़ी तो वे उनका हालचाल जानने कारखाने में घुस गए और अपने हाथों से उनके साथ गजक कूटने लगे, मंत्री जी का ये नए अंदाज वाला वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उर्जा मंत्री पूरे क्षेत्र में घूमे, उन्होंने सड़क पर फुटपाथ के किनारे पटिया पर बैठकर चाय के टपरे पर क्षेत्र के लोगों के साथ चाय का आनंद लिया, सर्दी के चलते जल रहे अलाव पर भी मंत्री जी ने हाथ सेके, यहाँ उन्होंने लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और फिर मौके से ही निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। खास बात ये है कि मंत्री जी अभी भी अपने चप्पल त्यागने के संकल्प पर लें हैं और वे नगे पैर ही घूमे।

[dgv_vimeo_video id=”784109582″]

[dgv_vimeo_video id=”784109632″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews