दो भाईयों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, लाठी डंडों से तोड़ी बाइक

दो भाईयों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, लाठी डंडों से तोड़ी बाइक

ग्वालियर । शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के लभेड़ पुरा में दो भाइयों ने पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले युवक की बाइक को लाठी डंडों से तोड़ दिया। युवक ने पड़ोसी के यहां छिपकर बमुश्किल अपनी जान बचाई और तोड़फोड़ करने का वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है।

झांसी रोड थाने के टी आई महेश शर्मा के मुताबिक लभेड़पुरा में रहने वाले अभिषेक यादव और अंकुश यादव भाई हैं उनकी यहां रहने वाले राघवेंद्र पाल से पुरानी दुश्मनी चल रही है । बार बार होते झगड़े से बचने के लिए राघवेंद्र पाल उनके पास से मकान छोड़कर नाका चंद्रबदनी पर दूसरे घर में किराए से रहने चला गया था। उसके बावजूद भी दोनों उसे मारना चाहते थे। घटना उस समय घाटी जब राघवेंद्र पुराने पड़ोसी के घर में पार्टी बनाने आया तो अभिषेक और अंकुश को इस बात का पता चल गया उन्होंने उसे घेरने की कोशिश की । दोनों की मौजूदगी का अहसास होते ही उससे बचने के लिए राघवेन्द्र बाइक को वहीं छोड़कर पड़ोसी के मकान में छिप गया तो दोनो गुंडे बौखला गए और उसकी बाइक को लाठी डंडों व पत्थर पटक कर तोड़ दिया। हमला होते देख राघवेंद्र ने एक घर में छिपकर जान बचाई और बाइक की तोड़फोड़ की वीडियो बना ली और उसे वायरल कर पुलिस को दे दिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर देर रात दबिश देकर अभिषेक और अंकुश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इन दोनों के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। गौरतलब है कि पकड़े गए दोनों भाइयों पर हत्या का प्रयास, लूट, छेड़खानी जैसे करीब 27 अपराध अलग अलग पुलिस थानों में दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews