वायरल ऑडियो: कालेज चेयरमैन की छात्रा से गंदी बात!

वायरल ऑडियो: कालेज चेयरमैन की छात्रा से गंदी बात!

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर(Gwalior) के एक प्रतिष्ठित कॉलेज का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल(Audio Viral) हो रहा  है। ये ऑडियो कॉलेज समूह के चेयरमैन का और छात्रा के बीच बातचीत का बताया जा रहा है। हालाँकि ऑडियो 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है लेकिन ये अब वायरल हो रहा है।

ग्वालियर के झांसी रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज समूह के चेयरमैन और उसके कॉलेज की एक छात्रा के बीच मोबाइल पर बातचीत का एक ऑडियो इस समय वायरल हो रहा है। ऑडियो में कॉलेज के चेयरमैन छात्रा से गंदी बातें कर रहे हैं उससे सेक्स करने के लिए कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें – आखिर क्यों पकड़े इमरती ने सिंधिया के सामने कान, देखें वीडियो

2 मिनट 43 सेकण्ड के ऑडियो में कॉलेज समूह के नाम और उसके चेयरमैन के नाम के पेम्पलेट बनाकर ऑडियो – वीडियो की शक्ल में वायरल किया गया है।  बताया जा रहा है कि ये मामला 15 से 20 दिन पुराना है। खास बात ये है कि  कॉलेज के चेयरमैन साफ़ छवि वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं उनके बड़े स्तर पर राजनीतिक सम्बन्ध हैं।  केंद्र और प्रदेश की राजनीति से जुड़े बड़े नेताओं से उनके पारिवारिक सम्बन्ध हैं।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें जो आपको बना देगी दीवाना

कहा जा रहा है कि मामला उजागर होने के बाद चेयरमैन में छात्रा को मैनेज कर मामले को दबा दिया था, उन्होंने मीडिया को भी मैनेज कर लिया था लेकिन कुछ लोगों ने इस ऑडियो वीडियो को अब वायरल कर दिया है। बड़ी बात ये है कि इस मामले में पुलिस और प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए है। ऑडियो – वीडियो में गंदी बातें होने के कारण इसे हम आप तक नहीं पहुंचा रहे।

ये भी पढ़ें – जबलपुर : मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अभी बिजली के दाम नहीं बढ़ेंगे

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews