मतदाता सूची होंगी अपडेट, रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

Voter list

Gwalior News : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत मतदाता सूचियों का काम अपडेट करने के लिये रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ग्वालियर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिये अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती की है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण के लिये एसडीएम ग्वालियर बृजबिहारी लाल श्रीवास्तव को रजिस्ट्रीकरण एवं तहसीलदार तानसेन दिव्य दर्शन शर्मा, नायब तहसीलदार बड़ागाँव  दीपेश धाकड़ व नायब तहसीलदार पुरानी छावनी राघवेन्द्र कुशवाह को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर के लिये एसडीएम ग्वालियर सिटी अतुल सिंह को रजिस्ट्रीकरण एवं अपर तहसीलदार कुलैथ लाल सिंह राजपूत, अपर तहसीलदार बहोड़ापुर सतेन्द्र सिंह तोमर व नायब तहसीलदार मुरार सैयद बरकात हैदर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है।

ग्वालियर पूर्व और ग्वालियर दक्षिण में किसे दी जिम्मेदारी?

विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर पूर्व के लिये एसडीएम झांसी रोड विनोद सिंह को रजिस्ट्रीकरण एवं तहसीलदार मुरार विजय त्यागी, तहसीलदार सिटी सेंटर सुरेश यादव व अपर तहसीलदार महलगांव शत्रुघ्न सिंह चौहान को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर दक्षिण के लिये एसडीएम लश्कर नरेश गुप्ता को रजिस्ट्रीकरण एवं तहसीलदार गिरवाई शिवदत्त कटारे, अपर तहसीलदार लश्कर रमाशंकर सिंह व अधीक्षक भू-अभिलेख रविनंदन तिवारी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है।

भितरवार और डबरा में ये अधिकारी देखेंगे मतदाता सूची का काम 

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र भितरवार के लिये एसडीएम भितरवार देवकीनंदन सिंह को रजिस्ट्रीकरण एवं तहसीलदार भितरवार अनिल राघव, तहसीलदार चीनौर रत्नेश शर्मा व नायब तहसीलदार घाटीगाँव दिनेश चौरसिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा क्षेत्र डबरा के लिये एसडीएम डबरा मुनीष सिंह सिकरवार को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार डबरा विनीत गोयल, नायब तहसीलदार बिलौआ नवल किशोर जाटव व नायब तहसीलदार पिछोर अनिल कुमार नरवरिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews