चेतावनी: नशे में गाड़ी चलाते मिले तो हवालात में कटेगी नए साल की पहली रात

चेतावनी: नशे में गाड़ी चलाते मिले तो हवालात में कटेगी नए साल की पहली रात

ग्वालियर। पूरे देश के साथ शहर में भी नए वर्ष की तैयारियां जोरों पर हैं होटल और रेस्टोरेंट भी जश्न की तैयारी में जुटे हैं तो पुलिस भी सतर्क हो गई है। उसकी निगाह हुड़दंगियों पर रहेगी। एसपी ने चेतावनी दी है कि यदि शराब पीकर गाड़ी चलाते कोई मिला तो रात हवालात में कटेगी।

2019 के आखिरी दिन का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है।कोई परिवार के साथ तो कोई दोस्तों के साथ नए साल का स्वागत करेंगे। होटल और रेस्टोरेंट्स में देर रात तक पार्टियाँ चलेंगी। इसलिए पुलिस ने अपनी तरफ से सुरक्षा और शांति के पूरे इंतजाम किये हैं। एसपी नवनीत भसीन ने बताया है कि 31 दिसंबर की रात 38 जगहों पर चेकिंग पॉइंट्स लगाये जायेंगे । यहाँ मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ में ब्रीथ एनालाइजर रहेंगे। यदि शराब पीकर कोई गाड़ी चलाता मिला तो उसकी खैर नहीं । नई साल की पहली रात उसकी हवालात में कटेगी। उन्होंने बताया कि होटल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वो शराब नहीं पिलाएं। एसपी ने बताया कि शहर में अलग अलग सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं इसके लिए 200 जवान तैनात किये गए हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews