तो क्या सिंधिया थे ऑपरेशन लोटस के मास्टर माइंड! फोटो वायरल

तो क्या सिंधिया थे ऑपरेशन लोटस के मास्टर माइंड! फोटो वायरल

अतुल सक्सेना/ग्वालियर। कहते हैं एक तस्वीर वो बयां कर देती है जो कभी कभी हज़ार शब्द नहीं कर पाते। ऐसा ही इस समय हो रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के कांग्रेस (congress) छोड़ने की घोषणा के बाद मचे सियासी घमासान के बीच उनको निशाना बनाते हुए कांग्रेस नेता जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। इसी बीच अब कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं जो चर्चा का विषय हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया (scindia) के कांग्रेस छोड़ते ही उनके ही साथी हमलावर हो गए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव (arun yadav) ने तुरंत ट्वीट करते हुए उन्हें गद्दार कह दिया और कहा कि जैसा धोखा 1857 में इनके परिवार ने रानी लक्ष्मी बाई को दिया था वैसा ही सिंधिया ने कांग्रेस को दिया है। जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी सहित लगभग सभी कांग्रेसी सिंधिया के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इन सबके बीच एक तस्वीर (photo) अचानक सोशल मीडिया पर वायरल (viral) हुई जिसमें चटक पीला कुर्ता पहने ज्योतिरादित्य सिंधिया दिख रहे हैं। इस तस्वीर की विशेषता ये है कि सिंधिया के हाथ में एक फाइलनुमा कागज है जिसपर बीजेपी का चिन्ह कमल बना है और फाइल पर अंग्रेजी में ऑपरेशन लोटस (operation lotus) लिखा है। यानि इसे जरिये ये बताने का प्रयास किया जा रहा है कि सिंधिया ऑपरेशन लोटस (operation lotus) का हिस्सा थे या वो ही इसके मास्टर माइंड थे। हालांकि एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इस तस्वीर की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews