कमलनाथ की मंत्री ने खोला राज-दिल्ली में क्यो हार गई BJP

कमलनाथ की मंत्री ने खोला राज-दिल्ली में क्यो हार गई BJP

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने बड़ा बयान दिया है। इमरती देवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता। हिंदू मुसलमान करते रहे और हार गए। उन्होंने कहा कि जो काम करता है जनता उसे इनाम देती है ।

आम आदमी पार्टी और केजरीवाल ने काम किया है इसलिए जनता खुश है और उसे जीत मिली। कांग्रेस की हार के सवाल को टालते हुए इमरती देवी ने कहा कि मैं भी चार बार की विधायक हूँ, काम किया है इसलिए विधायक हूँ। डबरा की जनता मुझसे खुश है और जो जनता को खुश रखता है वही जीतता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews