पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगा पति ने किया आत्महत्या का Live प्रयास, वीडियो वायरल

पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगा पति ने किया आत्महत्या का Live प्रयास, वीडियो वायरल

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

आम तौर पर पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने की घटनाएं सामने आती हैं लेकिन ग्वालियर में सिरोल पुलिस के पास एक अलहदा मामला पहुंचा। जहां एक पति ने पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास किया। खास बात ये है कि युवक ने आत्महत्या का प्रयास करने का वीडियो बनाते हुए अपनी बहन को वीडियो कॉल कर दिया। भाई की हरकत देखकर बहन ने पुलिस ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने उसे खोज निकाला और अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

शहर की पॉश कॉलोनी डीबी सिटी में रहने वाले अक्षय तिवारी एक निजी कॉलेज में कार्यरत हैं, जानकारी के मुताबिक रविवार को अक्षय का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। विवाद जब बर्दाश्त के बाहर हो गया तो अक्षय कार में बैठकर घर से निकल गए और अपनी बहन को वीडियो कॉल करते हुए कार में ही आत्महत्या करने के इरादे से बहुत सी गोलियां खा ली। अक्षय ने वीडियो में अपनी पत्नी पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पिछले छह महीने से प्रताड़ित कर रही है। वो मुझे, मेरी बूढ़ी माँ और अविवाहित बहन को झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। इसलिए मैं अब जिंदा नहीं रहना चाहता। वीडियो कॉल में भाई की हरकत देखकर बहन परेशान हो गई उसने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भी गंभीरता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन से अक्षय को खोज लिया और अस्पताल में भर्ती करा दिया। सिरोल थाने के प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि अक्षय की हालात अभी ठीक है उसे अस्पताल से घर पहुंचा दिया गया है। उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्दी ही पत्नी के बयान दर्ज होंगे। मामले को जांच में ले लिया गया है लेकिन अभी कोई अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया है।

https://youtu.be/bWQZ0eTAMN0

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews