नशे में धुत्त होमगार्ड सैनिक का हंगामा, आरक्षक को पीटा, डॉक्टर पर फेंका पत्थर

नशे में धुत्त होमगार्ड सैनिक का हंगामा, आरक्षक को पीटा, डॉक्टर पर फेंका पत्थर

डबरा।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में मंगलवार को एक होमगार्ड सैनिक ने शराब के नशे में धुत्त होकर जमकर हंगामा मचाया। होमगार्ड ने पहले आरक्षक को पीटा और फिर इलाज के दौरान डॉक्टर पर भी अटैक कर दिया।इसके बाद होमगार्ड जवान को परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड सैनिक चंबल डीआईजी के यहां पदस्थ है।

जानकारी के अनुसार, होमगार्ड सैनिक फूल सिंह जाटव की पत्नी साढ़ू के साथ भाग गई है।उसे ढूंढते हुए वह पिछोर पहुंचा था। यहां उसने पहले शराब पी और फिर सड़क पर जमकर हंगामा किया।हंगामे की खबर मिलते ही डायल 100 के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान इसे नियंत्रित करने की कोशिश में लग गए। तभी इसने आरक्षक राजकुमार साहू के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट में वह आरक्षक घायल हो गया है। उसके बाद शराबी होमगार्ड जवान को मेडिकल के लिए डबरा स्थित सिविल अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसने डॉक्टर पर पत्थर उठाकर मार दिया। हालांकि बाद में वहा खड़े अन्य लोगो ने उसे पकड़ लिया ओर बड़ी घटना घटने से रोक लिया और बड़ी घटना नही घटी।

इलाज के बाद जैसे ही उसका नशा कम हुआ उसके बाद डायल 100 की टीम ने डबरा के अंबेडकर कॉलोनी स्थित उसके रिश्तेदार के पास पहुंचा दिया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews