लॉकडाउन के बीच आपसी विवाद में युवक की हत्या, दो घायल

लॉकडाउन के बीच आपसी विवाद में युवक की हत्या, दो घायल

ग्वालियर । अतुल सक्सेना| शहर में देश के दूसरे हिस्सों की तरह लॉकडाउन (Lockdown) है, पुलिस (Police) भी मुस्तैद है, बावजूद इसके आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या हो गई। विवाद में दो लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है| पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुरार थाना क्षेत्र में आने वाले निबुआपुरा में बुधवार को एक ही समाज के लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी डंडे चल गए और एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। टीआई अमित सिंह भदौरिया के मुताबिक बाल्मीकि समाज के लोगों में दड़बा बनाने को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। जिसमें सुरेश बाल्मीकि ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर रवि बाल्मीकि की हत्या कर दी। सुरेश ने रवि के सिर पर बड़ा सा पत्थर पटक दिया और बाकी आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला किया जिससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रवि के शव को पीएम पहुंचाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। टी आई भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हैं तीन आरोपी अमन बाल्मीकि, धीरज बाल्मीकि और शिवम बाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है और शेष तीन आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews